यूपी के इटावा जिले में होली के दिन खौफनाक वारदात देखने को मिली है. घर के बाहर हंगामा करने से मना करने पर कुछ युवकों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के बचाव में आए महिलाओं और बच्चों को भी जमकर पीटा. हैरान कर देने वाला ये मामला सदर कोतवाली इलाके के मेवाती टोला मुहल्ले का है. पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार ने बताया कि मेवाती टोला मुहल्ले में होली के दिन राकेश माथुर के घर के बाहर कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. मना करने पर युवकों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला बोल दिया. शराब के नशे में धुत आरोपियों ने मुन्नी देवी (60) को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी को बचाने की कोशिश करने पर दो महिलाओं, दो बच्चियों और एक लड़के को हुडदंगियों ने मारपीट कर के घायल कर दिया. पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है.
हुड़दंगियों ने खेली खून की होली, बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मार डाला
Related Posts
Add A Comment


















