सभी पात्र व्यक्ति वैक्सीन जरूर लगाएं

रायपुर। कोरोना संक्रमण के मामले पूरी दुनिया सहित भारत में फिर बढ़ रहे हैं। इस समय सभी को सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सक ,विश्व स्वास्थ्य संगठन ,यूनीसेफ सभी बार -बार आगाह कर रहे हैं कि हल्के लक्षण दिखने पर भी तुरंत कोरोना जांच कराना चाहिए। जल्दी जांच और दवाइयां समय पर मिलने से रिकवरी तेजी से होताी है। संक्रमण से बचने के लिए अभी सार्वजनिक स्थलों में मास्क पहनना, दूसरों से दो गज की सुरक्षित दूरी रखना,भीड़ से बचना और हाथों की साबुन पानी से सफाई करना जरूरी है। राज्य शासन द्वारा एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को कोविड 19 वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा प्रदेश में वैक्सीनेशन केन्द्रों और वैक्सीनेटरों की संख्या बढ़ाए जाएगी। विभाग ने सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की है। वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गाें और 45 साल से अधिक के ऐसे व्यक्तियों जिन्हे अन्य कोई गंभीर बीमारी जैसे किडनी,डायबिटीज, कैंसर , सांस की तकलीफ और हृदय की बीमारी है ,उन्हे खास ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि इसी आयु समूह में 72 कोमार्बिड व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। राज्य में गत सप्ताह के डेथ आडिट रिव्यू में यह तथ्य सामने आया कि एक सौ पांच मृतकों में उन्चास व्यक्ति कोमार्बिड और 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे जबकि तेईस व्यक्ति 45 से 59 आयु समूूह के थे और दूसरी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। समिति के सदस्य डाॅ सुंदरानी ने कहा कि इसीलिए बार बार सभी को आगाह किया जाता है कि बुजुर्ग और ऐसे व्यक्ति जिन्हे किसी भी प्रकार की अन्य कोई बीमारी है उन्हे विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। उन्होने कहा कि युवा एवं बच्चों को बुजुर्गाें से दूरी रखनी चाहिए क्योंकि वे स्वयं यदि संक्रमित होंगे तो बिना लक्षण वाले हो सकते हैं और प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के कारण ठीक भी हो जाते हैं लेकिन बुजुर्ग उनसे आसानी से संक्रमित हो सकते हैं। उन्होने कहा कि टी बी ,सांस की बीमारी,अधिक रक्त चाप, डायबिटीज ,कैंसर आदि गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों के परिजनों केा भी उनका ध्यान रखना चाहिए और हल्के लक्षण दिखने पर भी तुरंत कोरोना जांच कराना चाहिए। जल्दी जांच और दवाइयां समय पर मिलने से रिकवरी तेजी से होताी है। महासमुंद जिले के 49 वर्ष के पुरूष जिन्हे डायबिटीज थी, को 12 मार्च से बुखार, कमजोरी लक्षण थे लेकिन उन्होने तुरंत कोरोना जांच नही कराई । 21 मार्च को एंटीजेन की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन 23 मार्च को सांस की गंभीर तकलीफ हुई और उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई |

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com