बेमेतरा। कोरोना संक्रमण के मामलों मे गिरावट के बाद एक बार फिर दुनियाभर मे इसके मामलों मे वृद्धि होने लगी है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने कोरोना से बचाव और प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 प्रभावित सभी लोगों को अपने पिछले दिनो मे मिलने-जुलने वाले प्राथमिक कॉन्ट्रैक्ट की जानकारी अनिवार्य रुप से देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा हैं कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए यह जरूरी हैं कि कोरोना प्रभावित लोंगो के कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूर्व सावधानी और प्रभावी रूप से किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। जिलाधीश ने कहा कि कोविड टीकाकरण के बाद भी नागरिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क धारण करना आवश्यक है। यह समझना सबसे बड़ी भूल होगी कि महामारी खत्म हो गई है। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र में नियमित रूप से सेनेटाइजेशन करने को कहा है तथा शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों से अपील की हैं कि वे कोरोना नियंत्रण के लिए निर्धारित सामाजिक आचरण और कोरोना संबंधी नियमों का पालन स्वयं करें और दूसरों को भी कराये। इन नियमों का पालन नहीें करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किया जायेगी। जिलाधीश ने कहा है कि कोरोना की रोकथाम एवं बचाव के लिए यह बेहद जरूरी है कि करोना प्रभावित लोग पिछले दिनों में अपने किन-किन रिश्तेदारों, घर-परिवार के लोगों, ऑफिस, व्यापार, यार-दोस्तों से मिले हैं उनकी सूची अनिवार्य रूप से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम को उपलब्ध करें। इससे उनके ऐसे आत्मीयजन, प्रियजनऔर अपने लोगों के बीच कोरोना वायरस को रोकने और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा करनें में सहायता मिलेगी। कलेक्टर श्री तायल ने अधिकारियो को यह भी निर्देशित किया है कि ऐसे लोग जो जानबूझकर या लापरवाही से ऐसी जानकारी को नहीं देते हैं या छुपाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के न्यूनतम 15 प्राथमिक कॉन्टेक्ट लोगों की सूची बनाई जाती है जिससे इन लोगों की भी जांच की जा सके और उनमें करोना पाए जाने पर उनका भी तत्काल ईलाज किया जा सकें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com