रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), समता कॉलोनी रायपुर, छत्तीसगढ़ हमेशा से ही जरूरतमंद के उत्थान एवं समाज कल्याण कार्यो में अग्रणी रहा है। समय पर आवश्यकतानुरूप सभी सामानों एवं सेवाओं का वितरण समाज के जरूरतमंद लोगो के लिए निरंतर करता रहा है। मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है इस युक्ति को चरितार्थ करते हुए महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), समता कॉलोनी रायपुर, में दिनांक 27/03/20221 को महाविद्यालय के चेयरमेन राजेश अग्रवाल एवं पूर्व चेयरमेन रमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति जनस्वामी के संरक्षण में सोशल वेलफेयर प्रोग्राम समय पर आयोजित किये जाते है। इसी कडी में यह कार्यक्रम जे.सी.आई. के नव गठित चेप्टर जे.सी.आई. रायपुर मैक युनाईटेड के तत्वाधान में आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय में कार्यरत सभी सहायक कर्मचारियों को उनकी कार्यसेवा और सहयोग को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उन्हें वाटर जग देकर उनके प्रति महाविद्यालय की तरफ से कृतज्ञता ज्ञापित की गई। इस विशेष कार्यक्रम में जे.सी.आई. रायपुर मैक युनाईटेड के सभी सदस्य एवं पूरा मैक परिवार उपस्थित रहा।
Related Posts
Add A Comment


















