रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार बंछोर का गुरूवार की सुबह निधन हो गया। फेफड़े में शिकायत होने पर पहले उन्हे गायत्री हास्पिटल में दाखिल कराया गया था। बाद में एम्स ले जाया गया। एम्स में ही उन्होने अंतिम सांस ली। उन्होने दैनिक अमृत संदेश, सन स्टार, राष्ट्रीय हिन्दी मेल जैसे अखबारों में सेवाएं दे चुके थे। पिछले कुछ वर्षों से वे छत्तीसगढ़ी सिनेमा पर केंद्रित पत्रिका छालीवुड स्टारडम का प्रकाशन कर रहे थे। वे छत्तीस$गढ़ी सिनेमा पर अवार्ड समारोह का आयोजन भी करते रहे थे। उनके निधन पर पत्रकार साथियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल के संपादक चंद्रभूषण वर्मा एवं पत्रकार मुकेश टिकरिहा ने स्वर्गीय श्री बंछोर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com