देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. वैक्सीन अभियान को तेज करते हुए अब 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को हर दिन कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी. बड़ी बात यह है कि सरकारी छुट्टी के दिन भी कोरोना वैक्सीन लगेगी. साथ ही दोपहर तीन बजे के बाद उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. आज से 45 से ज्यादा उम्र के लोगों को भी वैक्सीन देने की मुहिम शुरू हो गई है. देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 34 करोड़ है. अभी तक देश में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीडि़त 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को ही टीका लग रहा था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अब 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने का फैसला किया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com