मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले में पुलिस ने मर्डर के एक मामले का खुलासा किया है. एकतरफा प्यार में पागल एक प्रेमी ने युवती की सगाई किसी और से होने पर उसके मंगेतर की हत्या कर दी. फिलहाल सिरफिरे प्रेमी और उसके 2 दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

घटना कटनी ज़िले के सिहुड़ी गांव की है, जहां होली के अगले दिन बिजली के खम्भे से एक युवक का शव लटका हुआ मिला. जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंची. पूछताछ में सामने आया कि लाश गांव के ही रहने वाले 22 साल के संदीप उर्फ शैलेन्द्र लोधी की है. लाश देखकर लग रहा था कि यह आत्महत्या है लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, इसलिए फोरेंसिक के साथ साथ साइबर सेल को भी जांच पर लगाया गया.

पुलिस को पूछताछ में मालूम हुआ कि मृतक संदीप की 10 दिन पहले 21 मार्च को ही गांव की रहने वाली एक युवती से सगाई हुई थी. पुलिस की टेक्निकल टीम ने जब मृतक का फोन कॉल रिकॉर्ड निकाला तो पता चला कि हत्या वाले दिन उसे रत्नेश लोधी ने फोन किया था. इसके अलावा पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि जिस युवती से संदीप की सगाई हुई थी, उससे सुजीत एकतरफा प्यार करता था. पुलिस के लिए इतना हिंट काफी था लिहाजा तफ्तीश को इसी दिशा में आगे बढ़ाया गया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com