रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ मानव संसाधन विकास समिति के अध्यक्ष ला. एसएन पटेल ठगी का शिकार हो गये। उनके खाते से 43 हजार रुपये पार हो गये। उन्होंने इसकी शिकायत कबीर नगर थाना प्रभारी एवं साइबर सेल के प्रभारी से की है। दर्ज शिकायत में उन्होंने कहा कि मैं श्री निवास पटेल कबीर नगर रायपुर का निवासी हूं। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास बैंक अधिकारी के रुप में मोबाइल नंबर 918597876975 से काल आया और बोला कि एकाउंट में 30 हजार का फ्राड हुआ है उसका आपकी ओर से कम्पलेंट दर्ज करना है तथा उसे तत्काल क्रेडिट कराना है, जिससे मुझे विश्वास हो गया कि वह सही में बैंक मैनेजर है कारण कि वह उक्त 30 हजार वापस करा दिया। और बोला कि इस एकाउंट में फिर फ्राड ना हो इस हेतु मुझे आपके एकाउंट में ऐसा सिस्टम डालना पड़ेगा इस कारण आपके पास जो ओटीपी आयेगा वो बताते जाइये तो यदि फ्राड हो भी गया तो वापस क्रेडिट हो जायेगा। फिर क्रमश: दस हजार निकाल, फिर 20 हजार निकाला, फिर 13 हजार निकाल कुल 43 हजार रुपये निकाल लिया। दुबोरा फोन किया तो वो बताया कि दो घंटे में पैसा वापस आ जायेगा, लेकिन पैसा अभी तक वापस नहीं आया। और अब फोन करने पर गाली गलौज पर उतर आया है। दर्ज शिकायत में श्री पटेल ने यथाशीघ्र धनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है। शिकायत की प्रतिलिपि डीजीपी, एसपी, टीआई को भी प्रेषित की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com