रायपुर। समाज के युवा पीढ़ी को अग्रसर करने में शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक लोगों की अहम भूमिका होनी चाहिए। इस हेतु छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ रामकुमार सिरमौर एवं केन्द्रीय युवा अध्यक्ष नूतन कुमार बंछोर ने समाज के स्वजाति जो शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन कर सके, उनसे निवेदन किया है कि समाज के जागरूक एवं प्रबुद्ध ऐसे शिक्षक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्वजातियों जो अपनी तैयारी के साथ-साथ समाज के शिक्षार्थियों का भी मार्गदर्शन करने हेतु इच्छुक हैं। ऐसे स्वजातीयजन अपना नाम, पता, संपर्क सूत्र प्रेषित करने हेतु आग्रह किये है। आप संपर्क कर अपना विवरण दे सकते हैं-संतोष वर्मा- 7583033151, दिनेश सरशीहा-9575114008, टिकेश वर्मा-9399306009।
Related Posts
Add A Comment


















