हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कई शुभ कार्य किए जाते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने के विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश, धार्मिक अनुष्ठान करना शुभ माना गया है। इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से पीढय़िों के साथ बढ़ता है। इस बार अक्षय तृतीया 14 मई 2021 को है।
पौराणिका कथा
पौराणिका कथा के अनुसार, इस दिन सुदामा अपने बचपन के दोस्त श्री कृष्ण के द्वार अपने परिवार के लिए आर्थिक साहयता मांगने गए थे। सुदामा भेंट के रूप में श्री कृष्ण के लिए मुी भर पोहे लेकर गए थे। लेकिन सुदामा देने में संकोच कर रहे थे। लेकिन कृष्ण ने मुी भर पोहा लेकर खाया और अपने मित्र सुदामा का आदर सत्कार किया। कृष्ण का आदर सत्कार देखकर सुदामा बहुत प्रसन्न हुए और कृष्ण से आर्थिक साहयता के बारे में बिना कहे अपने घर की तरफ निकल पड़े। सुदामा अपने घर पहुंचकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि पुराने झोपड़े की जगह भव्य महल है और पत्नी और बच्चों ने नए वस्त्र और गहने पहने हैं। सुदामा समझ गए कि ये सब श्री कृष्ण का आशीर्वाद है। इसके बाद से ही अक्षय तृतीया के दिन को धन और सुख- समृद्धि के रूप में माना जाता है।
What's Hot
[metaslider id="184930"
Previous Articleप्लांट से हो रही सुगमता से ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति
Next Article फलों और सब्जियों को साफ करने का ये है सही तरीका
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













