लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस की कार्रवाई के कई अजीबो गरीब वीडियो आपने सोशल मीडिया पर अखबारों में या टीवी चैनल्स पर देखे होंगे। जिन में से कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई होंगी जिनको देख आपकी हंसी छूट जाती होगी। ऐसी ही एक अजब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस वालों ने कोविड प्रोटोकॉल फॉलो न करने वालों को बड़ी गजब की सजा सुनाई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पुलिस वाले लोगों से खुले आसमान के नीचे जमीन पर धूप में योग करवा रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो एमपी के टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर थाने की है जहां कोविड के नियमों को तोड़ रहे लोगों को पुलिस ने इस गजब की सजा से इस बात का ख्याल करवाया कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें इतना ही नहीं प्रशासन का मानना है कि योग के जरिए हम जनता को स्वस्थ रहने का संदेश भी दे रहे हैं।
Previous Article500 बिस्तर कोविड केयर हॉस्पिटल का ऑनलाईन शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















