रायपुर। मेकाहारा, रायपुर में कोरोना के इस संकट काल में लोगों को घर बैठे विशेषज्ञों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई वर्चुअल टेली ओ.पी.डी. सेवा का लाभ दूसरे दिन 12 मरीजों ने उठाया। इन लोगों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से वीडियो कॉल के जरिये अपनी समस्या बताकर विशेषज्ञों से सीधे सलाह प्राप्त की। पहले दिन मेडिसिन विभाग से डॉ. डी.पी. लकड़ा, आर्थोपेडिक विभाग से डॉ. विनित जैन, रेस्पिरेटरी (श्वसन) रोग विभाग से डॉ. आर.के. पंडा, मनोरोग विभाग से डॉ. एम.के. साहू तथा त्वचा रोग विभाग से डॉ. विनोद कोसले ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाधान किया।वर्चुअल ओ.पी.डी. में स्मार्टफोन व इंटरनेट के माध्यम से प्रतिदिन अवकाश दिवस को छोड़कर सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक ऑनलाइन जुड़कर अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों से सीधे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सेवा नि:शुल्क ले सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को इस लिंक के माध्यम में जुडऩे में कठिनाई हो रही है तो दूरभाष नम्बर पर कॉल कर 0771- 2890079 जानकारी ली जा सकती है। कॅाल सेंटर में आज बालोद जिले के एक मरीज ने अपने परिजन के बारे में जानकारी दी और बताया कि अभी वे होम आइसोलेशन में हैं और उन्हे अस्पताल में भर्ती करना चाहते हैं। कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने उसी समय बालोद के अस्पतालों के खाली ऑक्सीजन बेड की जानकारी दी और 108 नंबर से एंबुलेंस बुलाकर शिफ्ट करने को कहा जिससे मरीज को तत्काल राहत मिली। इसी प्रकार रायपुर जिले के एक मरीज की पोस्ट कोविड संबंधी समस्या का भी समाधान किया गया। काल करने वाले मरीजों को कोरोना संबंधी लक्षण के बारे में भी जानकारी दी जा रही।
वर्चुअल टेली ओपीडी सेवा के दूसरे दिन 12 मरीजों ने चिकित्सकों से ली सलाह
Previous Articleलॉकडाउन नियमों का उल्लंखन करने पर यहां मिलती है ऐसी सजा…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















