रायपुर। राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकार,चेतन देवांगन, महेंद्र कौशिक, गिरधारी ठाकुर, ईश्वर साहू, परसराम ध्रुव, अशोक कश्यप ने कहा है कि कोरोना माहामारी से देश की आर्थिक स्थिति शैन-शैन खराब होती जा रही है। जिसका दुष्प्रभाव पूरे भारत देश में दिखने लगा है। बढ़ती बेरोजगारी, भुखमरी, अपराधीकरण, महंगाई बढ़ रही है। उद्योग सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। 2021 भारत का जीडीपी किसानी के कारण अपने उच्चतम स्थान को प्राप्त करेगा। यह साबित हो गया है कि भारत को चलाने वाला और विकास दिलाने वाला कोई वर्ग है तो वह किसान और मजदूर हैं।बाकी सभी वर्ग उनके भरोसे थे और हैं। कोरोना माहामारी में किसानों की मेहनत से चलने वाले देश भारत को शीर्ष स्थान पर लाया है। ज्ञात रहे किसानों के शोषण में भाजपा-कांग्रेस दोनों सरकारों ने केवल शोषण ही किया है। देश के किसान आज दिल्ली में 5 माह से लगातार अपने वाजिब मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। देश में चौकीदार के रूप में वोट मांगने वाले नरेंद्र मोदी अपने को सम्राट बना लिए हैं। यह भूल गए कि लोकतंत्र में अभूतपूर्व से भूतपूर्व बनते हैं। अभी वक्त वक्त है किसानों के सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देकर अपने पाप का प्रायश्चित करें। किसानों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। बंगाल जैसी दुर्गति उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब में छ: माह में होने वाले विधानसभा का परिणाम किसान आंदोलन के चलते हार का मुंह देखना पड़ेगा।
देश को महामारी से उबारेंगे किसान, उद्योग सफेद हाथी साबित होंगे, भारत कृषि प्रधान देश-किसान मोर्चा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















