अम्बिकापुर। क्लिनिक के साथ एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से अस्पताल संचालित कर मरीजों को खाट में लिटा कर बॉटल चढ़ाया जा रहा था जिस पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए क्लिनिक को सील कर अस्पताल संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के सरगवां स्थित आधुनिक क्लिनिक में दबिश देकर निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि क्लिनिक संचालक द्वारा यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रमाण पत्र के आधार पर क्लिनिक के साथ अस्पताल का संचालन कर रहा था। क्लिनिक एवं अस्पताल में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के करीब 100 लोग मौजूद थे। क्लिनिक के एक कमरे में खाट के बेड में मरीजों को भर्ती कर दीवार के सहारे बॉटल भी चढ़ाया जा रहा था। अवैध रूप से अस्पताल चलाने तथा कोरोना गाईडलाइंस का अनुपालनन नही करने पर टीम द्वारा क्लिनिक को सील कर संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यहां हो रहा था सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, खाट में लिटा कर चढ़ाया जा रहा था बॉटल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















