Bihar News: बिहार के अररिया जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने दामाद के साथ अवैध संबंध के चक्कर में अपनी बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का अपने दामाद के साथ पिछले 5 साल से अफेयर चल रहा था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सास और दामाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

डेढ़ साल पहले कराई बेटी की शादी 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 की है। मृतका की पहचान साजिदा परवीन के रूप में हुई है। मृतका के पिता मुदशीर द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन (45) का पिछले 5 सालों से अब्बू नसर (35) नामक युवक के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। शाइस्ता ने अपने अनैतिक संबंध जारी रखने के लिए करीब डेढ़ साल पहले अपनी नाबालिग बेटी साजिदा की शादी अपने ही प्रेमी से करा दी। हालांकि, बेटी नाबालिग थी और युवक की उम्र अधिक थी इसलिए उसने शादी का विरोध किया। लेकिन मां के भारी दबाव के बाद जबरन उसकी शादी करा दी गई। 

मां और पति ने मिलकर रची साजिश 

बेटी के शादी के बाद भी महिला ने अपने दामाद के साथ रिश्ता जारी रखा। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले साजिदा ने अपनी मां और पति को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद काफी विवाद हुआ। बेटी ने अपनी मां को पति से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद कलयुगी मां और साजिदा के पति ने मिलकर उसे अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर साजिदा की बेरहमी से हत्या कर दी और लोगों में यह बात फैला दी कि तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हुई है। इस घिनौनी वारदात को छुपाने के लिए दोनों शव को दफनाने की फिराक में थे, लेकिन साजिदा के पिता को शक होते ही उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

घटना की सूचना मिलते ही अररिया आरएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मां और पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930