Monday, December 8

रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के द्वारा आज संतोष वर्मा एसएसएस मोटिवेशनल स्पीकर के द्वारा अपने जीवन में सफल कैसे हो के विषय पर ऑनलाइन सेशन हुआ। इस विषय में वर्मा के द्वारा बताया गया कि इस पूरे दुनिया में जितने भी लोग हैं उसको दो भागों में बांटा गया-पहला है सफल इंसान और दूसरा है असफल इंसान, प्रतिशत की बात करें तो जो सफल इंसान हैं मात्र 10 प्रतिशत है और असफल इंसान हैं 90 प्रतिशत,जो सफल इंसान हैं अपने जीवन में ऐसा काम क्या करते हैं जिसके नाम से आज वह सफलता के शिखर में हैं और असफल या आम इंसान ऐसा काम क्या करते हैं जिसके नाम से आज भी उनकी जिंदगी पुरानी टूथपेस्ट की तरह चल रही है। आइए इसे हम डिटेल में समझते हैं, तो एक साइंटिफिक सर्वे हुआ जिसमें एक बात सामने आए कि जितने सफल लोग हैं अपने दैनिक जीवन में ऐसा काम क्या कर रहे हैं-उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कामों को सात भागों में बांटा गया है जिसे एक आम इंसान अपने जीवन में अपनाता है तो वह भी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है, उसमें सबसे पहली बात लक्ष्य निर्धारण करना अब जो भी हासिल करना चाहते हैं उसका एक लक्ष्य निर्धारित कीजिए, सकारात्मक सोच के साथ अच्छे कार्य करना, अच्छे लोगों का मार्गदर्शन, दूसरों की बुराई कभी नहीं करना चाहिए साथ ही साथ अच्छे बोलचाल की टेक्निक, ए सब महत्वपूर्ण चीजों को आप अपने जीवन में अपनाते हैं तो सफल होने से कोई रोक नहीं सकता और जो हासिल करना चाहते हैं वह हासिल कर सकते हैं। अंत में स्पीकर के द्वारा कहा गया-
क्यों पड़े हो इधर-उधर के चक्कर में-कोई नहीं है तुम्हारे टक्कर में!

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031