रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छ्सपा अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा है कि तूफान में राजनीतिक अहंकार लेकर राजनैतिक नेता चाहे प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री हो जनता को दे रहे हैं धोखा।कोरोना माहामारी से दिल्ली, उ.प्र., हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ में लाखों ने अपना जीवन खोया है। लेकिन प्रधानमंत्री किसी प्रदेश के दौरे पर नहीं गए। बंगाल में आये यास तूफान में जब से ममता दीदी ने भाजपा को पटक दिया है, तब से बदले की भावना में केंद्र और राज्य सरकार उलझे हुए हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री दोनो ही एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी का पलटवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ गया। जिस प्रकार दिल्ली में केजरीवाल सरकार को काम करने नहीं दिया गया वैसा ही ममता दीदी के लिये सोचा था पर ममता दीदी ने भाजपा और प्रधानमंत्री दोनों को चीत कर दिया है।दोनो को ही सुधरना होगा।
Previous Articleशनि जयंती को सूर्य ग्रहण का यह रहेगा प्रभाव, बरतें सावधानियां
Next Article कमिट टू मीट थीम पर तंबाकू छोडऩे की अपील
Related Posts
Add A Comment


















