दबंग वो फिल्म है जिसने सलमान खान को चोटी का सितारा बना दिया। चुलबुल पांडे के किरदार में उनकी अदाओं को काफी पसंद किया गया। 2010 में दबंग की कामयाबी के बाद 2012 में दबंग 2 बनाई गई जिसको भी सलमान के फैंस ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनाया।अब 7 साल बाद इस सीरिज की तीसरी फिल्म आई है। इन सात सालों में फिल्मों और दर्शकों की पसंद में बहुत बदलाव आया है और क्या अब दर्शक दबंग जैसी फिल्म पसंद करेंगे? यह अहम सवाल है।दबंग 3 की कहानी सलमान खान ने लिखी है। सलमान के पिता सलीम खान एक मशहूर लेखक रहे हैं दबंग सीरिज की फिल्मों में चुलबुल बनाम खलनायक की लड़ाई रहती है। कभी यह छेदी रहता है तो कभी बच्चा सिंह। दबंग 3 में चुलबुल की लड़ाई बाली सिंह से है।कहानी में ट्विस्ट ये दिया गया है थोड़ी सी कहानी दबंग के पहले की है, यानी चुलबुल इंस्पेक्टर कैसे बना? रज्जो के पहले खुशी नामक लड़की भी उसकी जिंदगी में थी, जिससे उसकी शादी क्यों नहीं हो पाई और थोड़ी कहानी दबंग 2 के बाद की है जिसका लिंक दबंग के पहले वाली कहानी से जोड़ा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031