‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनने जा रही है. भारत के लिए गर्व के इस खास मौके पर ‘रामायण’ दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है.

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म के भव्य स्तर, शानदार विजुअल्स और दमदार कलाकारों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. हालांकि, इस फिल्म का महत्व सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है. भारत की सबसे पूजनीय महागाथाओं में से एक पर आधारित ये फिल्म भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सभ्यतागत विरासत की समृद्धि को दुनियाभर के दर्शकों के सामने पेश करने का अवसर है.

100 देशों में होगी रिलीज

निर्माता नमित मल्होत्रा के विजन के तहत इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, ताकि भारत की इस कालजयी महागाथा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. फिल्म के निर्माता इस कहानी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इसे बनाने का प्रयास कर रहे हैं. उनका उद्देश्य इसकी मूल भावना और जड़ों का सम्मान करते हुए विश्वस्तरीय फिल्म निर्माण के जरिए इसकी भव्यता को आज के दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना है.

वैश्विक वितरण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर ‘रामायण’ 100 से अधिक देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने जा रही है. इस व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहुंच के जरिए दुनियाभर के दर्शकों को भारत की सबसे अनमोल कहानियों में से एक को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. इससे भारतीय पौराणिक कथाओं और कहानी कहने की परंपरा को वैश्विक सिनेमा में एक खास पहचान मिलेगी. 100 से अधिक देशों में ‘रामायण’ को रिलीज़ करके फिल्म का उद्देश्य भारत और दुनिया के बीच एक सांस्कृतिक सेतु बनाना है. इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय दर्शक इस महागाथा की प्रासंगिकता, इसके मूल्यों और भारतीय सभ्यता में इसके महत्व को जान सकेंगे.

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित महागाथाओं में से एक को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करते हुए ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.

दो भागों में आएगी फिल्म

‘रामायण’ को दो भागों में बनाया गया है. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. सेकंड पार्ट को लेकर अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031