नई दिल्ली। आज योगा दिवस है। योगा का गुरु भारत में बाबा रामदेव को माना जाता है। योगा की उत्पत्ति बौद्धा द्वारा की गई थी। योगा नेपाल चीन और भारत में सबसे ज्यादा की जाती है। इसी तरह से बात करें दुनिया के सबसे छोटे योगा गुरु की तो दुनिया का सबसे छोटा योगा गुरु चीन का 11 साल का एक बच्चा है। बता दें कि चीन का सबसे कम उम्र का योगा टीचर हर महीने 16,000 डॉलर (10.90 लाख रुपये) कमाता है। जानकारी के लिए बता दें कि योगा टीचिंग के चलते वो वह चीन का अपनी उम्र का सबसे धनी शख्स भी बन गया है। चीन का ये बच्चा लोगों को प्राचीन भारतीय योग की ट्रेनिंग देता है। उसका नाम सुन चुयांग है और अंग्रेजी नाम माइक। चीन में वो काफी पॉपुलर है। यह दुनिया का सबसे कम उम्र का सर्टिफाइड योगा टीचर है। सुन की मां ने बताया कि उनके बेटे ने महज दो साल की उम्र में तब योग सीखना शुरू किया, जब पता लगा कि वो हल्के तौर पर ऑटिज़म बीमारी का शिकार है। इस बीमारी का पता तब चला जबकि उसे दो साल का होने पर डे केयर सेंटर ले जाया गया था। इस बीमारी से बचाव के लिए उसकी मां उसे योगा सेंटर ले गईं। केवल एक साल के अंदर सुन ने बहुत अच्छी तरह योग करना शुरू कर दिया था। वो योग के नेचुरल टैलेंट के रूप में उभरा। दो साल के बाद उसने ऑटिज्म की बीमारी से निजात भी पा ली। 6 वर्ष की उम्र तक सुन अपने स्पेशल टैलेंट की वजह से धीरे-धीरे फेमस होने लगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930