Gautam Adani : अडाणी समूह पश्चिम बंगाल में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में रुचि दिखाते हुए अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहा है. इसके तहत हुगली नदी के नीचे एक सुरंग बनाने की परियोजना भी शामिल है. कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि समूह राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक पारदर्शी नीतिगत ढांचे की उम्मीद कर रहा है. अधिकारी ने कहा कि समूह निवेश आकर्षित करने के लिए आवश्यक नीतिगत उपायों पर राज्य सरकार को औपचारिक सुझाव देने के लिए भी तैयार है.

कोलकाता में यातायात की समस्या

अदाणी समूह के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में यातायात की समस्या है और नदी के नीचे बनने वाली एक सुरंग शहर को राजमार्ग से जोड़ सकती है, जिससे माल ढुलाई सुचारू रूप से हो सकेगी. हम इस तरह की परियोजना को लेकर बेहद उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा विकास कार्यों को पूरा करने की समूह की मुख्य क्षमताओं के बिल्कुल अनुकूल हैं.

नदी के अंदर रास्ता

हुगली नदी के नीचे प्रस्तावित सुरंग का उद्देश्य कोलकाता के यातायात संकट को कम करना है. उल्लेखनीय है कि कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाली भारत की पहली अंडरवाटर (पानी के नीचे) मेट्रो रेल सेवा पहले से ही इस शहर में संचालित है. अधिकारी ने कहा कि अदाणी समूह पश्चिम बंगाल में हर तरह की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में रुचि रखता है.

बेहतर यातायात औद्योगिक प्रगति का जरिया

उन्होंने बेहतर पहुंच को आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक प्रगति का एक प्रमुख जरिया बताया. उन्होंने कहा कि हितधारक बैठकों का आयोजन किया जा सकता है ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे, सभी के विचार लिये जा सकें, सुझावों को शामिल किया जा सके और उन्हें नीति में बदला जा सके. बिजली उत्पादन और वितरण के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि समूह राज्य में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का इच्छुक है क्योंकि इस क्षेत्र में काफी अवसर मौजूद हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930