दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. बीजेपी ने अपने चार मुख्यमंत्रियों- योगी आदित्यनाथ मनोहर लाल खट्टर त्रिवेंद्र सिंह रावत और जयराम ठाकुर को स्टार प्रचारक बनाया है. कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक घोषित किया है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएगे.
Previous Articleअब पीजिये बस्तर कॉफी
Next Article मिलिए मिस्टर ‘छब्बीस जनवरी’ से…
Related Posts
Add A Comment


















