रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (chiefminister Bhupesh Baghel) ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में राज्य में नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल (National trible Dance competition) और खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक (meeting) ली। सीएम ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को शीघ्र समय-सारणी (Time table) तय कर ब्लाक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल की फायनल प्रतियोगिताएं ( Final match in Raipur) 28 और 29 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होंगी, वहीं खेल महोत्सव की राज्य स्तरीय स्पर्धाएं राजधानी रायपुर के विभिन्न् खेल मैदानों में आयोजित होंगी। समापन कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी होगा।

एसएमएस के माध्यम से कराई जाएगी पब्लिक वोटिंग

इस आयोजन में प्रदेश के लोक कलाकार और नर्तक दलों के साथ ही देश के विभिन्न् जनजातीय बाहुल्य राज्यों के लोक कलाकार और नर्तक दल हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की जाएगी। विजेताओं का निर्णय एसएमएम के माध्यम से पब्लिक वोटिंग और देश के ख्याति प्राप्त निर्णायकों के द्वारा किया जाएगा।

अलग-अलग थीम पर होगी प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन के लिए नई फसल आने, विवाह आदि अन्य अवसरों पर आयोजित होने वाले पारंपरिक लोकनृत्यों की थीम पर जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर चयनित दल राज्य स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त दलों को आकर्षक पुरस्कार के साथ ही शामिल सभी दलों को सांत्वना पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30