What's Hot

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में वर्तमान में छिटका (ब्राड कास्टिग) पद्धति के माध्यम से धान की बुआई की जाती है। इस परम्परागत पद्धति से धान की बुआई की जाती है। इस पद्धति में बीज की खपत ज्यादा होती है। वही निंदाई, गुड़ाई, कटाई आदि में अधिक खर्च एवं कठिनाई होती है। कृषि कार्य के लिए श्रमिकों की लागत को देखते हुए किसानों का रूझान अब पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन से धान की रोपाई के प्रति बढ़ रहा है। कृषि विभाग के संचालक यशवंत कुमार ने बताया कि राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा किसानों को पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन से धान रोपाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस आधुनिक पद्धति से धान रोपाई के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी क्षेत्रों के सभी वर्ग के किसानों को प्रति हेक्टेयर की दर से साढ़े सात हजार रूपए का अनुदान प्रदाय किया जाता है। अपर संचालक कृषि अभियांत्रिकी श्री जी.के. पीडिया द्वारा बताया कि पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन से धान की रोपाई के लिए क्लस्टर के रूप में कृषकों का चयन किया जाता है तथा एक किसान को अधिकतम 02 हेक्टेयर सीमा तक अनुदान की पात्रता है। महासमुन्द जिले के ग्राम साराडीह के किसान श्री अनिल चंद्राकर अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन के माध्यम से रोपाई करवा रहे है। इसके लिए उन्होंने अपने खेत में करीब 15 दिन पहले नर्सरी तैयार करवाया है। इसी तरह महासमुन्द जिले के साथ-साथ अन्य जिले में भी किसान लाभान्वित हो रहें हैं। योजना से लाभान्वित होने तथा योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए संभागीय कृषि यंत्री कार्यालय या जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। योजना का उद्देश्य राज्य में उन्नत तकनीक से धान रोपाई को प्रोत्साहित करना तथा रोपाई के रकबे में वृद्धि करना है। इससे धान उत्पादन में वृद्धि होगी वहीं कृषि श्रमिकों की समस्या से निदान होगा और बीज की बचत होने के साथ निंदाई, गुड़ाई, कटाई आदि में सुगमता होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930