पोषण बाड़ी योजना से दूर हो सकेगी कुपोषण-चंद्राकर
महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम सिरपुर में पोषण बाड़ी योजना के तहत सौ हितग्राहियों को सब्जी बीज व फलदार पौधे का वितरण किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। आज रविवार को उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सिरपुर पोषण बाड़ी योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज व फलदार पौध वितरण का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की पोषण बाड़ी योजना के तहत हितग्राहियों को अपने घर की बाड़ी में फलदार पौधा व सब्जी लगाना है। जिससे परिवार को पोषक आहार के लिए जरूरी फल व सब्जी मिल पाएगा। इससे हम बाजार में निर्भर न रहकर अपने घर में ही इसकी पूर्ति कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्नत और पौष्टिक साग-सब्जियों के उत्पादन से ग्रामीण क्षेत्र में कुपोषण की दर में भी कमी आएगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी अंतर्गत किसानों को सब्जियों की उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी बीज उपलब्ध कराने के लिए पहल की जा रही है। किसानों को स्थानीय जलवायु, जल उपलब्धता और मिट्टी की प्रकृति के अनुरूप उन्नत प्रजाति के फसल लेने के साथ ही स्थानीय स्तर पर बीज उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि उन्हें निजी विक्रेताओं पर बीज की उपलब्धता के लिए निर्भर न होना पड़े। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने का आव्हान किया। इसके पूर्व उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक एनएस कुशवाहा ने शासन की इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने हितग्राहियों को सब्जी बीज व फलदार पौधे का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिपं सदस्य अमर चंद्राकर, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, कुणाल चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, विवेक पटेल, सरपंच ललित ध्रुव, थनवार यादव, राधेश्याम सिन्हा, गजाधर निषाद, भरत लाल साहू, पोषण कन्नौजे, निहाल सोनकर आदि मौजूद थे।
संसदीय सचिव ने हितग्राहियों को बांटे सब्जी बीज के साथ फलदार पौधे
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा थे डॉ.खूबचंद बघेल
Related Posts
Add A Comment


















