गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर विभिन्न राज्यों व विभागों की ओर से निकलने वाली झांकियों में इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी नेतृत्व करेगी। शनिवार को राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प में जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने झांकी निर्माण का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक दलों से भी मुलाकात की और उनका उत्साह वर्धन किया। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल नारायणपुर से आए आदिवासी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है ।

गौरतलब है कि नई दिल्ली के राजपथ पर इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी भी निकलेगी, राजपथ पर निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झाँकियों के क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की झाँकी का क्रम सबसे पहले होगा। छत्तीसगढ़ की झाँकी जिसमें प्रदेश की कला और आभूषण का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी का निर्माण राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प नई दिल्ली में किया जा रहा है।

इसके निरीक्षण के लिए आज छत्तीसगढ़ से जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा भी पहुँचे। झांकी के अवलोकन के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ से झांकी में शामिल होने पहुँचे सांस्कृतिक दल के कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया। राजपथ पर झांकी के साथ छत्तीसगढ़ के नर्तक दल ककसार नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30