अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में निलंबित चल रहे दरोगा सुंदरम तिवारी ने आत्महत्या कर ली। दरोगा का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। तीन दिन पहले दरोगा को शराब के नशे में पाए जाने पर निलंबित किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

दरोगा सुंदरम तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के परौरा गांव के रहने वाले थे। तीन साल पहले यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती में उनका चयन हुआ था। अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रामनगर कालोनी में दरोगा सुंदरम तिवारी पिता के साथ किराए के घर में रहते थे।

पिता ने कहा- नाश्ता लाने बेटे ने भेजा था

बुधवार सुबह पिता श्रीचंद तिवारी की सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पिता श्रीचंद तिवारी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुबह करीब आठ बजे बेटे ने उन्हें बाजार से नाश्ता लाने के लिए भेजा था। आधे घंटे पर जब मैं लौटा तो बेटा फंदे पर लटका हुआ मिला। पिता ने कहा कि निलंबन की कार्रवाई के बाद बेटा मानसिक तनाव में था।

चार दिन पहले दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था

बता दें कि चार दिन पहले दीवानी परिसर में दरोगा सुंदरम तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। उन पर शराब पीने के आरोप लगे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अलीगढ़ ने निलंबित कर दिया था। वहीं, पुलिस का कहना कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30