बिना पैसे दिये बिरयानी मंगवाती महिला पुलिस अफसर की ऑडियो क्लिप जोरों से वायरल हो रहा है। इस संबंध में राज्य के गृहमंत्री ने जांच के आदेश भी दे दिये है। मामला महाराष्ट्र के पुणे का है जहां एक महिला की फोन पर की गई बातचीत का ऑडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है। यह ऑडियो क्लिप करीब 5 मिनट का है। इसमें डी.सी.पी. मैडम मटन बिरयानी, प्रॉन्स और एक अन्य नॉन-वैज डिश का ऑर्डर देने के लिए अपने कर्मचारियों से कह रही हैं। उन्हें यह सब कुछ एक अच्छे होटल से चाहिए। ये व्यंजन ज्यादा तेल वाले और तीखे भी नहीं होने चाहिए। यह भी निर्देश है कि स्वाद में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यह डी.सी.पी. मैडम सिर्फ ऑर्डर देकर नहीं रुकतीं। वह अपने कर्मचारी से यह भी सवाल करती हैं कि अगर होटल अपने कार्यस्थल के सीमा क्षेत्र में है तो पैसे देने की क्या जरूरत है? वह कर्मचारी मैडम से यह कहता है कि इससे पहले वहां से खाने का ऑर्डर पैसे देकर ही किया जाता रहा है लेकिन डी.सी.पी. मैडम यह खाना फ्री में ही मंगवाने पर अड़ी हुई हैं। डी.सी.पी. का कहना है कि यह ऑडियो क्लिप उनका नहीं है, उन्हें साजिश में फंसाया जा रहा है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं।
बिना पैसे दिए बिरयानी मंगवाती महिला पुलिस अफसर की ऑडियो क्लिप वायरल, गृहमंत्री ने दिये जांच के आदेश
Previous Articleछत्तीसगढ़ में अब तक 570.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next Article नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का लोकार्पण
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















