अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका खाना स्वादिष्ट नहीं बनता है. कुकिंग (Cooking) किसी कला से कम नहीं है. अगर समय और धैर्य के साथ इसे नहीं किया जाए तो खाना अच्छा नहीं बनेगा. इसके अलावा कई लोगों का खाना बनाने का तरीका भी अलग होता है. लेकिन खाना बनाते वक्त कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें अपनाने से कुकिंग काफी सिंपल (Simple Cooking) और टाइम सेविंग (Time Saving) हो जाती है. आज हम आपको खाना बनाने और स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें आप अपनी कुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं.

बड़े काम की हैं ये कुकिंग टिप्स

1- आलू को छीलने मे काफी समय लगता है इसके लिए आप आलू उबालते (Potato Boiling Tips) वक्त पानी में एक चुटकी नमक डाल दें. ऐसा करने से आलू आसानी से छिल जाएंगे.

2- कुछ लोगों का पनीर सब्जी में डालने के बाद कड़ा हो जाता है. ऐसे में आप पनीर को ग्रेवी में डालने से पहले नमक वाले पानी में डिप कर दें. इससे पनीर सॉफ्ट रहेगा.

3- जब भी आप कोई सब्जी बनाएं तो मसाले और सामग्री ऑर्डर में ही डालें. सबसे पहले प्याज डालें फिर अदरक- लहसुन फिर टमाटर और बाकी सूखे मसाले डालें. इससे मसाले अच्छी तरह से पकेंगे.

4- सब्जी में मटर का रंग हरा रहे इसके लिए मटर को उबालने से पहले (Peas Boiling Tips) उसमें शक्कर मिला दें.

5- दाल को अच्छी तरह बनाने के लिए पकाते समय थोड़ा सा तेल डाल दें. इससे दाल अच्छी बनती है. इसके अलावा दाल में एक उबाल आने के बाद ही कुकर का ढ़क्कन लगाएं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031