नई दिल्ली. लॉकडाउन की वजह से स्कूल और यूनिवर्सिटीज लगातार ऑनलाइन स्टडी मॉड्यूल की तरफ बढ़ रही हैं। ऐसे में छात्रों को रिमोट लर्निंग के लिए एडटेक कंपनियां जैसे ग्रेडअप, वेदांतु, सिंपलीलर्न, अपग्रेड, अनएकेडमी और मसाई स्कूल लोगों को एजुकेटर्स और प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर हायर कर रही हैं।

इस बारे में सिंपलीलर्न के सीईओ और संस्थापक कृष्ण कुमार ने कहा कि एडटेक क्षेत्र के लिए लॉकडाउन एक ‘गेम-चेंजर’ रहा है, क्योंकि छात्रों के साथ इससे जुड़े प्रोफेशनल्स के नामांकन में अचानक उछाल आया है।

एडटेक कंपनियों में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां

मैनपावरग्रुप के अनुमान के मुताबिक, भारत में एडटेक कंपनियों में जून तक लगभग 12,000 स्थाई नौकरी हैं। 90,000 नौकरियां गिग रोल (अस्थाई) के लिए है। सिंपलीलर्न में अब स्थाई भूमिकाओं के लिए 100 से अधिक नौकरी हैं, जबकि गिग रोल के लिए यहां 500 वैकेंसी हैं।

कृष्ण कुमार ने कहा, ‘सिंपलीलर्न में हमने मार्च और अप्रैल 2020 के बीच में नामांकन के लिए 30% की बढ़ोतरी देखी। हायरिंग हमेशा हमारे प्लान का हिस्सा था। वर्तमान में इसकी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हमें ज्यादा मैनपावर की जरूरत है। जहां तक ​​मूल्यांकन का सवाल है, कंपनी ‘वेट एंड वॉच’ मोड में है, लेकिन सभी बोनस और वैरिएबल्स का भुगतान योजना के अनुसार किया जाता है।’

मसाई स्कूल जून में 20 लोगों को जोड़ेगा

मसाई स्कूल भी जून के आखिर तक लगभग 20 लोगों को जोड़ने की योजना बना रहा है। इसमें चीफ ट्रेनर, करीकुलम चीफ, मार्केटिंग मैनेजर, एंट्री काउंसलर और सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट शामिल हैं। मसाई स्कूल के सीईओ और सह-संस्थापक प्रतीक शुक्ला ने कहा, ”हमने इस साल मौजूदा टीम के लिए भी मूल्यांकन किया है।”

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30