बलौदाबाजार

जिला विकास मंच बलौदाबाजार द्वारा बलौदाबाजार जिला निर्माण की आठवीं वर्षगांठ पर 18 जनवरी शनिवार रात्रि आठ बजे से गार्डन चौक बलौदाबाजार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

आयोजन समिति द्वारा बलौदाबाजार जिले को गौरव प्रदान करने वाले विभुतियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में जिले के सभी विधायकों एवं कलेक्टर व पुलिस अधिक्षक को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर अमित पांडेय ओएसडी छग विधानसभा अध्यक्ष एवं अरविंद अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष छग श्रमजीवी पत्रकार संघ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा करेंगे। कवि सम्मेलन संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर बीपी सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामाधार पटेल, स्वागत अध्यक्ष कमल दीक्षित, मंच प्रभारी विनय गुप्ता ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कवि सम्मेलन में आमंत्रित देश के चर्चित राष्ट्रीय कवि सुजालपुर मप्र से गोविंद राठी हास्य एवं व्यंग्य, जयपुर राजस्थान से अशोक चारण ओज एवं वीररस, आगरा उत्तर प्रदेश से रमेश मुस्कान हास्य व व्यंग्य, बडोदरा गुजरात से श्वेता सिंग गीत गजल, राजनांदगांव से अनिलकांत बख्शी हास्य व व्यंग्य एवं रायपुर के मीर अली मीर छत्तीसगढ़ी गीत गजल की अपनी रचनाओं से सांस्कृतिक चेतना से मनोरंजन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रबुद्घ नागरिकों एवं सुधि श्रोताओं को कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने तथा इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30