बीजापुर । जिले में आज 7 ईनामी नक्सलियों ( Naxalites) ने आत्मसमर्पण ( surrender) किया। इनके ऊपर कुल 13 लाख रुपए का ईनाम सरकार ने घोषित किया था। इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ के डीआईजी (DIG of CRPF ) कोमल सिंह के सामने सरेंडर किया । पुलिस अधीक्षक ( SP) दिव्यांग पटेल ने इसकी पुष्टि की । इनमें 3 पुरुष और 4 महिला ( 3males and 4 females) नक्सली शामिल बताए जा रहे हैं।

सरेंडर्ड माओवादियों का विवरण :
आइजी बस्तर सुन्दरराज पी ने बताया कि इन नक्सलियों में रामजी उर्फबिच्चे (24) निवासी तडोकी थाना बासागुडा जिला बीजापुर। ये उदंती एलओएस का कमांडर था। इस पर सरकार ने 3 लाख का ईनाम घोषित किया था।
लखमु मोडियाम (32) साकिन कोकरा गायतापारा थाना बीजापुर का निवासी है। ये डिप्टी कमांडर है और इस पर भी 3 लाख रुपए का ईनाम है।

लक्खू तेलाम उर्फ जित्तू (28) साकिन सल्लूर हल्लेर पारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर । ये सदस्य था और इंसास रायफल लेकर चलता था। इस पर 2 लाख का ईनाम था।

संगीता मोडियामी (25) साकिन कोकरा गायतापारा थाना बीजापुर । इस पर 2 लाख का ईनाम घोषित था। ये 12 बोर की बंदूक लेकर चलती थी।

रंजीता ओयाम (23) , ग्राम चिन्नाजोजेर तालाबपारा थाना बीजापुर । ये भी 12 बोर बंदूक लेकर चलती थी। इस पर 1 लाख रुपए का ईनाम था।

राजकुमारी यादव (26) ग्राम नयापारा चेरकंटी थाना बीजापुर। ये एसएलआर रायपफल लेकर चलती थी। इसकेसिर पर 1 लाख का ईनाम था।

.हुंगा पोडियामी (24) निवासी स्कूलपारा गुज्जाकोण्टा थाना तोयनार जिला बीजापुर। ये भरमार लेकर चलती थी इसके सिर पर भी 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
इन सभी नक्सलियों को 10 ..10 हजार रुपए की सहायता तत्काल दी गई। इसके अलावा ट्रैक शूट और साड़ी भी दिया गया। शासन की अन्य योजनओं का लाभ भी इनको जल्दी ही दिलाया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30