अच्‍छी सेहत (Good Health) के लिए अक्‍सर हंसने की सलाह दी जाती है. यह सच भी है. मगर क्‍या
आपको पता है कि कभी-कभी रो लेने से भी सेहत को कई फायदे होते हैं. मन हल्‍का महसूस करता है. दरअसल, आंसू (Tears) एक तरह से दुख की अभिव्‍यक्ति होते हैं. इनके जरिये मन में भरा गुबार, तनाव
(Stress) बाहर निकल जाता है. जो बात हम कह नहीं पाते वह आंसुओं के जरिये बयां हो जाती है और
मन से जैसे बोझ उतर जाता है.

मन हल्‍का तो जी अच्‍छा

कई बार आपने महसूस किया होगा कि रोने के बाद मन को कुछ हल्‍का महसूस होता है. कई बार सुना भी होगा कि दुख के कई अवसरों पर लोग रो लेने को सही ठहराते हैं. वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि जब मन काफी दुखी होता है तो आप रो पड़ते हैं और जब आप रोते हैं तो आंसुओं के जरिये मन का बोझ उतर जाता है और आपको हल्का महसूस होता है.



जरा सा रो लेना नेगेटिव एनर्जी करेगा दूर
जब मन पर कोई दबाव, कोई बोझ होता है तब रोना आता है. या फिर दिल में कुछ नकारात्‍मक विचार आ रहे हों. मगर जब हम रोते हैं तो हमारे अंदर भरे सारे नकारात्‍मक विचार आंसुओं के बहाने बाहर निकल जाते हैं. आप तनाव की स्थिति से बाहर निकल जाते हैं. पहले से ज्‍यादा अच्‍छा महसूस करते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30