अक्सर देखा जाता है कि जब भी दुपहिया से जाना होता है तो वाहन चालक हेलमेट को जरुर अपने साथ ले जाते है। लेकिन कई ऐसे भी लोग है जो दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना जरुरी नहीं समझते, यह खबर खास उन्ही लोगों के लिए जो ऐसा करते है। अब हम आपको जो बताने जा रहे है उसे जानकर आपको लगेगा कि हेलमेट क्यों जरुरी है। हुआ यूं कि एक दुपहिया वाहन चालक के सिर के उपर से ट्रैक्टर ट्राली का पहिया गुजर गया, लेकिन गनीमत वाहन चालक ने हेलमेट पहना हुआ था इस कारण वो बच गया। इस तरह से हेलमेट की वजह एक व्यक्ति की जान बची। गुजरात के दाहोद में एक बाइक सवार बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कहीं जा रहा था। उसी दौरान बाइक चला रहे व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ा और सड़क पर बाइक समेत गिर गया। जैसे ही गिरा पास से गुजर रही ट्रैक्टर की ट्रॉली उसके सर पर चढ़ गया। बाइक चालक हेलमेट पहन रखा था इस कारण उसकी जान बच गई। ये घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना उस वक्त घटी जब सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए बाइक सवार कोशिश कर रहा था। उसी दौरान वह सड़क पर गिर गया। बाइक पर सवार दंपती के साथ एक छोटा बच्चा भी। बाइक पलटने के कारण ड्राइवर, मां और बच्चे तीनों को चोटें आईं हैं. बाइक के पलटने के बाद महिला अपने बच्चे के साथ दूसरी तरफ जा गिरी। इस कारण उन दोनों की भी जान बच गई। यह घटना स्मार्ट सिटी बोर्ड के सामने घटी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो को लेकर हेलमेट पर बहस छिड़ गई है। लोग सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि अगर चालक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो क्या होता?

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031