समलैंगिकों को विवाह की अनुमति देने का ऐतिहासिक फैसला देश के दो-तिहाई जनता ने वोट कर के किया है। विवाह की अनुमति मिलने के बाद अब समलैंगिक लोगों को कई वो अधिकार मिल पाएंगे जो अब तक उन्हें दूर रखा गया था। बता दें कि स्विट्जरलैंड में इस फैसले के लिए जनमत संग्रह करवाया गया था जिसमें 64.1 फीसदी मतदाताओं ने इसका समर्थन किया। इस फैसले से अब स्विट्जरलैंड में भी पश्चिमी यूरोप के कई अन्य देशों के समान ही समलैंगिकों को विवाह करने की अनुमति मिल गई है। इस फैसले से समलैंगिक समुदाय में खुशी की लहर है। इस फैसले से वे अब बच्चों को भी गोद ले सकेंगे और उन्हें नागरिकता भी मिलेगी। वे देश के हर अधिकार का फायदा ले सकेंगे। वहीं कई लोगों का ये मानना है कि समलैंगिक विवाह उचित नहीं है। कई लोगों ने कहा कि यह फैसला प्रकृति के नियमों के खिलाफ है।
Previous Articleगौ रथ गौ माता की सेवा सुरक्षा हेतू समर्पित
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















