पश्चिम अफ्रीकी देश माली में भीषण हमला हुआ है। इस हमले ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यह हमला मध्य माली के कई गांवों में किया गया है। इन हमलों की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े जिहादी संगठन ‘ग्रुप फॉर द सपोर्ट ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम्स’ यानी JNIM ने ली है। हथियारबंद आतंकियों ने गांवों में घुसकर लोगों को निशाना बनाया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौतों की संख्या 70 से ज्यादा है। यह आंकड़ा 80 के आस-पास पहुंच गया है।
JNIM ने ली जिम्मेदारी
इन हमलों की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े जिहादी संगठन ‘ग्रुप फॉर द सपोर्ट ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम्स’ यानी JNIM ने ली है। बताया जा रहा है कि जिन गांवों ने आतंकियों के साथ समझौता करने से इनकार किया, उन्हें खास तौर पर निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि यह हमला इलाके में डर पैदा करने और अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश है।



















