प्रेमी के साथ पत्नी संबंध बना रही थी तभी मौके पर पति पहुंच गया। अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ इस हालत में देखते ही वह आग बबूला हो गया और वो गुस्से में आकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह खौफनाक घटना अमेरिका की है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार 34 वर्षीय विलियम एटकिंसन को अपनी पत्नी के फोन से कई वीडियो कॉल आए थे। वीडियो कॉल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर वो होटल की पार्किंग की ओर गया। वहां पति को जो देखने को मिला, उससे वो गुस्से में लाल हो गया। पुलिस ने बताया कि समरसेट में बेस्ट वेस्टर्न पहुंचने पर एटकिंसन ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और उसके कथित प्रेमी को कार में संबंध बनाते हुए पाया। इसके बाद एटकिंसन ने वहीं पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। इस बीच मौका पाकर आरोपी की पत्नी का प्रेमी फरार हो गया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का नाम उजागर नहीं किया है। वहीं, मार-पिटाई के बाद पत्नी को घायल अवस्था में पार्किंग में ही छोड़कर एटकिंसन वहां से चला गया। उसने बाद में स्वीकार किया वो अपनी पत्नी को इसके लिए कई बार पीट चुका है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने महिला को नशे में पाया। महिला को गंभीर चोट आई थीं और उसके चेहरे, नाक और मुंह से बहुत खून बह रहा था। इसके अलावा, उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रेमी के साथ संबंध बनाने में मशगूल थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति, उसके बाद जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे होश…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















