झांसी। बुंदेली लोकगीत गायिका लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, गायिका का जला हुआ शव खेतों के पास सूखे नाले में मिला। शव के हाथ-पैर शरीर से अलग जले पड़े थे। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इलाके में पसर गया मातम

पुलिस शुरूआत में शव की शिनाख्त नहीं कर पा रही थी। उसके बाद मोहनलाल कुशवाहा अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने साड़ी, चप्पल, अंगूठी और पायल से शव की पहचान लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली के रूप में की। बता दें कि
लवली बुंदेली लोकगीत गायिका थी और अक्सर कार्यक्रम के सिलसिले में बाहर जाया करती थी। उसकी मौत की खबर से आस-पास के इलाके में मातम पसर गया है।

कॉल करके घर से बुलाया गया था

घटनास्थल से शराब की बोतलें, बियर कैन, नमकीन पैकेट, जला हुआ मोबाइल, साड़ी का टुकड़ा और दुपट्टा बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले शराब पार्टी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि लवली को कॉल करके घर से बुलाया गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली और शव की पहचान हो पाई।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि साल 2022 में लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। तकरीबन दो साल तक जेल में रहने के बाद वो जमानत पर बाहर आई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित है कि जो तेजी से छानबीन कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930