रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत पांच प्राध्यापकों को भावभीनी विदाई दी गई। प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील कीa अध्यक्षता में तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में फार्म मशीनरी एवं पावर विभाग से सेवानिवृत प्राध्यापक द्वय डॉ. बी.पी. मिश्रा एवं डॉ. मोहम्मद कासिम, कृषि महाविद्यालय रायपुर में कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ. राजीव गुप्ता, सस्य विज्ञान विभाग से सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ. सीताराम पटेल तथा सस्य विज्ञान विभाग से ही सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ. जे.एस. उरकुरकर को ससम्मान विदाई दी गई। कुलपति डॉ. पाटील ने शॉल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान डॉ. आर.के. बाजपेयी, निदेशक विस्तार डॉ. एस.सी. मुखर्जी, कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. राव, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. त्रिपाठी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव एवं तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. बी.पी. कतलम, महासचिव डॉ. गजेन्द्र चन्द्राकर एवं कोषाध्यक्ष डॉ. यमन देवांगन और केन्द्रीय इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. पी.के. सांगोड़े तथा महासचिव डॉ. जी.पी. बंजारा उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30