दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी ने राजधानी की हवा की सेहत को बिगाड़कर रख दिया है। तीन दिन बाद भी दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, आज भी राजधानी की हवा लगातार ‘गंभीर श्रेणी’ में बनी हुई है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 436 दर्ज किया गया है। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली की हवा ‘गंभीर श्रेणी’ में थी और एक्यूआई 533 दर्ज किया गया था। दीवाली के बाद से दिल्ली की हवा में गिरावट दर्ज की गई है। पटाखों ने हवा में जहर घोलने का काम किया है। इसके कारण राजधानी के आसमान में कोहरे की एक मोटी चादर दिखाई दे रही है। इस जहरीली हवा का स्वस्थ लोगों के ऊपर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
Next Article भ्रम में न रहें कि कोरोना खत्म हो गया!
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















