अमलेश्वर (पाटन)। एक युवक को पुलिस ने साढ़े चार किलो गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी के पास गांजा और एक्टिवा वाहन को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 7 जुलाई को थाना दुर्ग क्षेत्र में बघेरा इलाके में पानी टंकी के पास राजा सारथी पिता महेश सारथी उम्र 23 वर्ष साकिन मठपारा चंडी मंदिर के पास दुर्ग, को अवैध रूप से गांजा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से साढ़े चार किलो गांजा, एक्टिवा वाहन और जुमला 57500 रुपए जब्त किया है। आरोपी युवक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में परि.उपुअ विजय सिंह राजपुत, थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक राजेश बागड़े, उप निरीक्षक पवन कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक लखन साहू, राजेन्द्र वानखेड़े, आर.प्रदीप ठाकुर, जावेद खान व अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
अवैध रुप से गांजा बेचते पकड़ाया युवक, साढ़े चार किलो गांजा सहित वाहन जब्त
Related Posts
Add A Comment


















