बिलासपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिव डहरिया ने आज बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम की आय बढ़ाने और निगम सीमा में शामिल नये पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं, नाली, सड़क, पेयजल की समस्या को प्राथमिकता से निराकृत करने का निर्देश दिया। मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डॉ. डहरिया ने निकाय द्वारा संपत्तिकर वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर निगम की जो सीमा बढ़ी है उसमें आने वाले मकानों का सर्वे कर नंबरिंग करने और संपत्तिकर निर्धारण का कार्य तेजी से किया जाए। पुराने मकानों में पुराने दर पर संपत्तिकर ली जा रही है उनका और नल कनेक्शन वाले घरों का सर्वे करने का निर्देश दिया। जिससे करों की वसूली में वृद्धि होगी और नगर निगम की आय बढ़ेगी। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों से चल रहे कार्यों की समीक्षा की। केन्द्र प्रवर्तित योजना के कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया और तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी वार्डों में प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर निगम द्वारा बनाये गये दुकान जो खाली पड़े हैं उन्हें शीघ्र आबंटित करने कहा। जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाईट लगाने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर ध्यान देने कहा। नगरीय प्रशासन मंत्री ने सड़कों में घूमने वाले आवारा मवेशियों पर कड़ाई से रोकथाम हेतु निर्देश दिया। काउकेचर की संख्या बढ़ाने कहा। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि मोपका में बनाये गये गौठान के अतिरिक्त सिरगिट्टी, बिरकोना और घुरू में भी गौठान प्रस्तावित है। जहां लावारिस मवेशियों को रखा जाएगा। इधर-उधर घूमने वाले मवेशियों के रोका-छेका के लिये 3 हजार से अधिक संकल्प पत्र भराए गए हैं। मिशन क्लीन सिटी की समीक्षा की गई। बताया गया कि योजना अंतर्गत 4 एसआरएलएम और 2 कम्पोस्ट सेंटर संचालित है। नये क्षेत्रों में भी योजना क्रियान्वयन प्रस्तावित है। डॉ.डहरिया ने नये क्षेत्रों में भी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन बरसात के बाद प्रारंभ करने का निर्देश दिया। राजीव आश्रय योजना के तहत भूमिहीन लोगों को पट्टा देने के लिये किये गये सर्वे में 4585 व्यक्ति नगर निगम सीमा क्षेत्र में पात्र पाए गए हैं। डॉ.डहरिया ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को पट्टा वितरित किया जाए। पौनी पसारी योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा करने कहा, जिससे छोटे व्यावसायियों को सुविधा मिल सकेगी। बैठक में नगर निगम अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान, सीवरेज परियोजना, अमृत मिशन योजना, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, रेन वाटर हार्वेस्ंिटग, ई-गवर्नेस आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, महापौर श्री रामशरण यादव, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन सहित नगर निगम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031