मुंबई. महाराष्ट्र में यौन उत्पीडऩ का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको जानकर किसी भी रूह कांप जाएगी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक 52 साल के शख्स ने 17 साल की बच्ची का रेप किया. हैरानी की बात ये है कि जब शख्स बच्ची के साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे रहा था, उस वक्त बच्ची मां ने शख्स की मदद कर रही थी. नाबालिग की शिकायत फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची ने अपने बयान में कहा है कि कुछ वक्त पहले उसके माता-पिता आपसी मतभेद के कारण अलग हो गए थे. पिता से अलग होने के बाद वह और उसका भाई मां के साथ रहने लगे. उसकी मां का आरोपी व्यक्ति के साथ काफी समय से संबंध था. अगस्त 2020 में वह व्यक्ति अपनी मां से बात करने के लिए उनके घर आया उसी दिन, उसके भाई को उसकी मां ने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने इस दौरान बच्ची के साथ यौन संबंध बनाए. हैरानी की बात यह रही कि जब बच्ची ने अपने साथ हो रही इस घिनौनी वारदात का विरोध किया तो उसकी मां ने आरोपी की सारी बातें मानने के लिए कहा. इस घटना के बाद आरोपी ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को न बताने की धमकी भी दी. अपने साथ ही रही इस तरह की घटना को बर्दाश्त करने के बाद बच्ची ने कई बार भागने की कोशिश की. हालांकि कहीं और रहने की जगह न मिलने के कारण वह घर वापस आ गई. इसके बाद, उसकी मां ने जघन्य अपराध को छिपाने के इरादे से उसकी शादी एक युवक से करने की कोशिश की. इसके बाद किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को डायल किया, जिसके बाद उसे बचा लिया गया. फिलहाल पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसकी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को दोनों गिरफ्तारियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
मां ने अपने बॉयफ्रेंड से लुटवा दी बेटी की इज्जत; बार-बार हुआ रेप
Previous Articleदिल्ली हाट में कोरिया के कृषि उत्पाद की मांग बढ़ी
Related Posts
Add A Comment



















