राजिंम। छत्तीसगढ़ सरकार के तहत कृषि विभाग के सौजन्य से ग्राम पंचायत पोड़ और आसरा में उन्नत किस्म की बीज चना ,सरसों चना ,गेंहू और खाद वितरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमति लक्ष्मी साहू के हाथों जरूरतमंद किसानों को किया गया। इस अवसर पर श्रीमति लक्ष्मी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार का प्रयास है कि किसानों को उन्नत किस्म की बीज और खाद मुफ्त में देकर उन्हें आर्थिक संबलता प्रदान करना है।
इस अवसर पर किसान मित्र , सरपंच ध्यानबती ध्रुव, कृषि विस्तार अधिकारी सरोज केवट, सहित ग्रामीणजन एवं किसान भाई उपस्थित थे।
Previous Articleसरसों और अलसी की फसलों का होगा बीमा
Related Posts
Add A Comment



















