जहां एक तरफ कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के संक्रमण में कई देश आ चुके हैं तो वहीं अब इसे लेकर लोगों में दहशत नजर आ रही है। यह इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक कारोबारी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, इस पर कारोबारी का कहना है कि तीसरी लहर और कोरोना की दहशत से उसने ऐसा किया है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खडग़ांय गांव के रहने वाले कपड़ा व्यापारी अंशुल विनय शर्मा को कोरोना की वजह से बड़ा घाटा हो गया था। उसकी पूरी जमापूंजी खत्म हो चुकी है। बची हुई पूंजी से वो नया माल खरीदकर लाए हैं जिसे बेचकर आर्थिक स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उनका दावा है कि यदि तीसरी लहर आई तो वे पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। इसी टेंशन में उन्होंने जान देने की कोशिश की। अंशुल शर्मा ने बताया कि पहले नोटबंदी, फिर पहला कोरोना और लॉकडाउन, इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर ने कारोबार की पूरी तरह से कमर तोड़ दी है। सारी जमा-पूंजी दांव पर है। उन्होंने कहा कि डूब रहे कारोबार और परिवार के परवरिश की चिंता ने इतना डरा दिया है कि उन्होंने ये कदम उठाने की सोची है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031