What's Hot

 बिहार – गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ओर पूरा परिवार शादी की पहली सालगिरह की खुशियों की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरी ओर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका 3 माह की गर्भवती थी. घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है.

बुलेट और सोने की चेन के लिए टॉर्चर का आरोप

मृतका की पहचान बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. गुड़िया के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के भाई सोनू सिंह ने बताया कि पहले भी इस विवाद को लेकर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन सामाजिक समझौते के बाद गुड़िया को वापस ससुराल भेजा गया था.

सालगिरह के दिन खुशियों की जगह मिला शव

दुखद बात यह है कि शुक्रवार (8 मई) को ही गुड़िया की शादी की पहली सालगिरह थी. परिजनों का दावा है कि उन्हें पुलिस के जरिए घटना की जानकारी मिली. जब वे सिधवलिया पहुंचे, तो घर के कमरे में गुड़िया का शव बेड पर पड़ा था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुड़िया की गला दबाकर हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई. मृतका के पेट में पल रहे 3 माह के मासूम की भी इस घटना में जान चली गई.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गोपालगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930