कुन्नूर में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर पर चार लोग सवार थे, जिनमें तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. वहीं, हेलीकॉप्टर पर सेना के सीडीएस विपिन रावत भी सवार थे. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. आर्मी के हेलिकॉप्टर में 4 लोग सवार थे. वहीं हादसे के बाद सेना इस क्रैश की जांच करने की बात कह रही है. बता दें, हादसे के बाद हैलीकॉप्टर में आग लग गई. हादसा इतना जोरदार था कि पूरा हैलीकॉप्टर जलकर राख में तब्दील हो गया है. राहत की बात बस यही है कि हादसे में तीन लोग को रेस्क्यू कर लिया गया है. हेलीकॉप्टर में सीडीएस विपिन रावत की पत्नी भी मौजूद थीं. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हादसा हुआ है. तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे.
Previous Articleओमिक्रॉन के मरीजों में सांस की कितनी दिक्कत, मौत का कितना खतरा? इलाज कर रहे डॉक्टरों की आई ये रिपोर्ट
Next Article तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















