मध्य प्रदेश में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक रेप की इस घटना को किशोरी के रिश्तेदार ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की खोज की जा रही है। यह घटना मुरैना जिले के माता वसइया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पुरानी छावनी (ग्वालियर) निवासी एक किशोरी शादी समारोह में शामिल होने मुरैना आई थी। उसी दौरान 26 नवंबर को उसका रिश्तेदार उसे अपने गांव सुरजनपुर ले गया। रिश्तेदार की बातों में आकर किशोरी उसके साथ चली गई, लेकिन गांव ले जाने के बाद रिश्तेदार की नीयत खराब हो गई। पुलिस के मुताबिक रिश्तेदार ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शादी समारोह के बाद जब किशोरी वापस अपने घर पहुंची तो उसने माता-पिता को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। माता पिता किशोरी को साथ लेकर कल माता बसइया पुलिस थाने पहुंचे। यहां आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।
Previous Article40 हजार के बदले दे रहा था 1 लाख, जानियें क्या है मामला…?
Related Posts
Add A Comment



















