दिल्ली के आरके पुरम में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया था. जहां गिट्टी से भरा हुआ एक डंपर कार के ऊपर पलट गया हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि 6 साल की बच्ची घायल हो गई. हादसे के बाद बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची थी तो बच्ची पिछे की सीट पर फंसी थी और पूछ रही थी अंकल मेरे पापा कहां हैं, मेरे पापा को बुला दो. बीकाजी कामा प्लेस दमकल केंद्र के अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली टीम के साथ हम मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद कार की पिछली सीट पर सो रही 6 साल मिशिका की जैसे ही आंख खुली तो उसने खुद को कार में कैद पाया. मिशिका का एक पैर कार की पिचकी हुई छत में फंसा था. बच्ची को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके मम्मी-पापा आगे वाली सीट में मृत पड़े हैं. बच्ची बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी. तभी बचाव दल वहां पहुंचा. हादसा इतना भयानक था कि डंपर का पिछला हिस्सा पूरी तरह कार के अगले हिस्से पर गिरा हुआ था. कार बुरी तरह पिचकी हुई थी. जिसके बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस की मदद से देर रात को घटना स्थल पर तीन हाईड्रॉलिक क्रेन को मौके पर बुलाया गया. पहले डंपर को कार पर से हटाकर किसी तरह कार की बॉडी को काटा गया. इसके बाद करीब पौने दो घंटे बाद मिशिका को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. करीब आधे घंटे बाद इसके माता-पिता के शवों को भी बाहर निकाल लिया गया. मृतकों की शिनाख्त मनीष शर्मा (35) और इनकी पत्नी शिप्रा जोशी (32) के रूप में हुई है हादसे के समय कार की पिछली सीट पर सो रही इनकी बेटी मिशिका (6) जख्मी हो गई.
अगली सीट पर माता-पिता का शव, पीछे सो रही थी 6 साल की बेटी, आंख खुलते ही बोली- अंकल, प्लीज पापा को बुला दो
Related Posts
Add A Comment


















