रायपुर। यादव ठेठवार समाज राजिम महासभा में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। इस बार की टीम में काफी सक्रिय और दमदार लोगों को प्रांतीय व युवा प्रकोष्ठ की टीम में रखा गया है जिसमें राजनीति से जुड़े लोग लोगों के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में दखलअंदाजी रखने वालों को भी स्थान दिया गया है। जिसमें प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ में संरक्षक के रूप में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को बनाया गया है। वही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका रखने वाले उमेश यदु को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व यादव ठेठवार समाज का चुनाव हुआ था। चुनाव उपरांत जल्द से जल्द कार्यकारिणी घोषित करने की मांग प्रदेशभर से की जा रही थी। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों ने शनिवार 11 दिसंबर को राजिम मुख्यालय में स्थित सामाजिक भवन में कार्यकारिणी की घोषणा की। इस बार की कार्यकारिणी में दिलचस्प बात यह है की समाज में सक्रियता और समाजहित में काम करने वाले लोगों को जोड़ा गया है। वर्तमान विधायक द्वारकाधीश यादव को भी जिम्मेदारी दी गई है।
यादव ठेठवार समाज की कार्यकारिणी में सक्रिय एवं दमदारों को तवज्जों, पूर्व सांसद मधुसूदन, विधायक द्वारकाधीश बने संरक्षक, उमेश संभालेंगे प्रवक्ता की जिम्मेदारी…
Next Article छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि, प्रथम पुरस्कार
Related Posts
Add A Comment



















